sitamarhi news : सुरसंड के किशोर की पुणे के एल्युमिनियम फैक्ट्री में मौत

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 06 May 2025 7:12 PM

विज्ञापन

थानांतर्गत करड़वाना पंचायत के सोंदही गांव निवासी एक किशोर की मौत सोमवार की देर रात महाराष्ट्र के पुणे स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में उसके शरीर पर भारी वस्तु के गिरने हो गयी.

विज्ञापन

सुरसंड. थानांतर्गत करड़वाना पंचायत के सोंदही गांव निवासी एक किशोर की मौत सोमवार की देर रात महाराष्ट्र के पुणे स्थित एल्युमिनियम फैक्ट्री में उसके शरीर पर भारी वस्तु के गिरने हो गयी. मृतक सुजय यादव (17 वर्ष) सोंदही वार्ड संख्या नौ निवासी शिवचंद्र यादव का पुत्र था. परिजन ने बताया कि वह इस वर्ष मैट्रिक का एग्जाम देने के बाद बगैर जानकारी दिए ही अपने गांव के अन्य साथियों के साथ पुणे चला गया. वह महाराष्ट्र के पुणे जिलांतर्गत सांगली थाना क्षेत्र स्थित रिद्धि सिद्धि नामक एल्युमिनियम फैक्ट्री में कार्यरत था. रात्रि में ड्यूटी के दौरान उसके शरीर पर किसी भारी वस्तु के गिरने से वह बुरी तरह से कुचलकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया व मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. वह दो भाइयों में छोटा था. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुत्र की मौत से मां व पिता शिवचंद्र यादव जबकि छोटे भाई की मौत से बड़ा भाई विजय यादव सदमे में है. वहीं, सुजय की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीण सह पंसस प्रतिनिधि पप्पू कुमार यादव ने बताया कि कंपनी द्वारा मृत किशोर का शव बुधवार को उसके पैतृक गांव सोंदही भेजा जायेगा. लोग उसके शव के आने की प्रतीक्षा में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन