ePaper

भिट्ठा में भेमुआ गांव के सरेह से युवक का शव बरामद

Updated at : 16 Jul 2024 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
भिट्ठा में भेमुआ गांव के सरेह से युवक का शव बरामद

भिट्ठा थाना क्षेत्र की कोरियाही पंचायत अंतर्गत भेमुआ गांव के सरेह में सोमवार की शाम एक युवक का शव बरामद हुआ.

विज्ञापन

सुरसंड. भिट्ठा थाना क्षेत्र की कोरियाही पंचायत अंतर्गत भेमुआ गांव के सरेह में सोमवार की शाम एक युवक का शव बरामद हुआ. जिसकी पहचान भेमुआ वार्ड संख्या 14 निवासी उपेंद्र मंडल पुत्र अजय मंडल (30 वर्ष) के रूप में की गयी. मृत युवक नशा का सेवन करने के चलते मानसिक रूप से बीमार था. शव की सूचना पर थानाध्यक्ष रविकांत कुमार पुलिस बल के साथ भेमुआ गांव पहुंचे. जहां मृतक के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत की मुखिया राजेश पासवान व सरपंच भरत पासवान की मौजूदगी में परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए. जानकारी के अनुसार, धान की रोपनी कर लौट रहे उक्त गांव के लोगों ने उसे सरेह में मृत अवस्था में देखा. इसकी सूचना उसके परिजन को दी गयी. मृतक के माता पिता ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र नशापान करने के चलते मानसिक रूप से बीमार था. वह अपनी मां को बताकर शौच के लिए सरेह में गया था. ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को ही वह अपने ससुराल मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थानांतर्गत दुर्गास्थान से पत्नी व बच्चों लेकर घर आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन