sitamarhi news : पांच दिन बाद सिंगियाही रोड से लापता युवक का शव बरामद होने से सनसनी

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 05 May 2025 6:50 PM

विज्ञापन

नगर क्षेत्र के सिंगियाही रोड में बीते पांच दिनों से गायब करीब 25 वर्षीय आलोक कुमार का शव सोमवार को झझिहट एनएच-527 सी के किनारे झाड़ी में पानी भरा गड्ढा से बरामद किया गया.

विज्ञापन

पुपरी. नगर क्षेत्र के सिंगियाही रोड में बीते पांच दिनों से गायब करीब 25 वर्षीय आलोक कुमार का शव सोमवार को झझिहट एनएच-527 सी के किनारे झाड़ी में पानी भरा गड्ढा से बरामद किया गया. घटना की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर डीएसपी अतनु दत्ता व थानाध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार सिंह पुलिस बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. शव को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, 30 अप्रैल की सुबह युवक आलोक साइकिल से घर से बाजार के लिये निकला था. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने खोजबीन शुरू की. पता नहीं चलने पर पिता बिपिन बिहारी यादव द्वारा थाना में गुमशुदगी की शिकायत की गयी थी. बताया गया कि पानी में तैरते शव पर घास काटने गयी किसी महिला की नजर गयी. महिला द्वारा शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. आलोक के पिता को शव की पहचान के लिये बुलाया गया. पिता मौके पर पहुंचते ही अपने पुत्र को पहचान गया. इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गयी. मृतक अपने पीछे पत्नी व एक पुत्र को छोड़ गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन