बाजपट्टी में करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला

Updated:
विज्ञापन
बाजपट्टी में करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला

थाना क्षेत्र के भासेपुर चौक से सटे सरेह में रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं पायी

विज्ञापन

सीतामढ़ी/बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के भासेपुर चौक से सटे सरेह में रविवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं पायी. युवक का शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सरोज कुमार व प्रपुअनि सपन कुमार समेत थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.वहीं, पंचनामा तैयार करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मृत युवक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष के बीच होगी. वह लाल रंग का गोलगला शर्ट व नाइट पैंट पहना था. मौत के कारणों का पता नहीं चल रहा है. युवक की हत्या की आशंका भी जतायी जा रही है. बताया गया है कि सुबह मवेशी चरा रहे कुछ चरवाहों की नजर खेत में पड़े शव की तरफ गयी. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा. फिलहाल शव को अगले 72 घंटों के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है. शिनाख्त नहीं होने पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा. उधर, पोस्टमार्टम के प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण हेड इंज्यूयरी बताया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन