Sitamarhi: दरभंगा की टीम ने शिवहर को दो विकेट से हराया

Edited by DIGVIJAY SINGH
Updated:
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम 46.5 ओवर में आठ विकेट खो कर लक्ष्य प्राप्त कर ली.

विज्ञापन

पुरुष अंडर- 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता, जानकी स्टेडियम में आयोजन Sitamarhi: सीतामढ़ी. बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के संयोजन में चल रही पुरुष अंडर- 19 रंधीर वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवें मैच में शनिवार को दरभंगा की टीम ने शिवहर की टीम को दो विकेट से हराया. जानकी स्टेडियम में खेले गए उक्त मैच में शिवहर की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यह टीम 48.2 ओवर में 222 बना कर ऑल आउट हो गई. टीम के आयान ने 92 रन, शिवराज ने 39 रन व विवेक ने 16 रन बनाया. दरभंगा टीम के गेंदबाज अंकित चौधरी ने तीन विकेट व आरव झा ने दो विकेट विकेट लिए. जवाब में बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम 46.5 ओवर में आठ विकेट खो कर लक्ष्य प्राप्त कर ली. दरभंगा के मणिकांत ने 55 रन, अंकित ने 31 व अनुराग ने 29 रन बनाए. शिवहर के गेंदबाज वीर व साहिल ने तीन-तीन विकेट एवं आयुष व शिवराज ने एक-एक विकेट लिए. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दरभंगा टीम के अंकित चौधरी को दिया गया. जिला क्रिकेट संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश ऊर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल को सीतामढ़ी बनाम शिवहर के बीच मैच मिथिला जोन के लीग स्टेज का आखिरी मैच खेला जायेगा. मौके पर सीइओ श्याम किशोर प्रसाद, संयोजक विवेक मिश्र व पंकज कुमार सिंह सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन