ट्रेन की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर की मौत

सीतामढ़ी-रक्सौल रेल खंड पर अवस्थित बैरगनिया रेलवे स्टेशन के पूर्व स्थित प्रिया रानी डिग्री कालेज के समीप रविवार को एक दिहाड़ी मजदूर की मौत सीतामढ़ी-रक्सौल पैसेंजर (55582) ट्रेन की चपेट में आने से हो गई.
बैरगनिया. सीतामढ़ी-रक्सौल रेल खंड पर अवस्थित बैरगनिया रेलवे स्टेशन के पूर्व स्थित प्रिया रानी डिग्री कालेज के समीप रविवार को एक दिहाड़ी मजदूर की मौत सीतामढ़ी-रक्सौल पैसेंजर (55582) ट्रेन की चपेट में आने से हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नप वार्ड नं -24, कुली टोला निवासी अमीरी पासवान के पुत्र गरबू पासवान (35 वर्ष) के रूप में की गई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह मजदूरी करने के लिए गया था. शाम 3:00 बजे प्रिया रानी डिग्री कालेज के पास एक व्यक्ति की ट्रेन से कट कर मौत बात सुनकर लोग वहां पहुंच कर बताया कि मृतक गरबू पासवान है. खबर सुनकर परिजन व उसके बच्चे वहां जाकर देखा तो मृतक का शव क्षत विक्षत अवस्था में ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ था. जानकारी मिलने पर परिजनों ने घर लाने के बाद उसका दाह संस्कार कर दिया गया. घटना की खबर शहर में फैलते ही अपने समर्थकों के साथ नप उपसभापति धीरज कुमार सिंह मृतक के घर पहुंच कर उसके परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद देने की बात कही. श्री सिंह ने बताया मृतक अपने पीछे पत्नी तेतरी देवी के साथ दो पुत्रियां व दो पुत्रों को छोड़ गया है. घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया है, पत्नी सहित सभी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




