sitamarhi news : रेडक्रॉस से जुड़कर मानव सेवा में योगदान दें जन सामान्य : चेयरमैन

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 08 May 2025 7:28 PM

विज्ञापन

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा सीतामढ़ी के तत्वाधान में गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा सीतामढ़ी के तत्वाधान में गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस दिवस मनाया गया. नगर के रेडक्रॉस भवन में चेयरमैन डॉ महावीर ठाकुर ने रेडक्रॉस समिति के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन पर रेडक्रॉस का झंडोत्तोलन करते हुए जन सामान्य को रेडक्रॉस से जुड़कर मानव सेवा से जुड़ने की अपील की. सचिव राजेश कुमार सुन्दरका ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि. रेडक्रॉस की जिला शाखा सीतामढ़ी द्वारा अगलगी स्थल, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र पर पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण, ब्लड बैंक द्वारा निरंतर ब्लड उपलब्ध कराया जाना, ओपीडी और डॉयबिटीज व ब्लड प्रेशर शिविर का संचालन, मेडिकल कैंप, रक्तदान शिविर समेत कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं. भविष्य में रेडक्रॉस द्वारा सीतामढ़ी में ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेटर के स्थापना की योजना है, जिससे मरीजों को आरबीसी, प्लाज़्मा, प्लेटलेटस, क्रायोप्रेसिपिटेट के लिए दूसरे जिले में नहीं जाना पड़े. मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता(आपदा प्रबंधन) बृज किशोर पांडेय ने रेडक्रॉस के उद्देश्यों और स्थापना के कारणों पर प्रकाश डाला. राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय शिवहर के प्राचार्य केशवेंद्र चौधरी ने कार्यक्रमों में योग व अंगदान को भी शामिल करने का सुझाव दिया. आइएमए के अध्यक्ष डॉ निर्मल गुप्ता ने आइएमए की ओर से रेडक्रॉस ब्लड सेंटर में पूरे सहयोग का आश्वासन दिया. नवजीवन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ प्रवीण कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस ब्लड बैंक की सेवा मरीजों तक पहुंचाने और ब्लड कॉम्पोनेंट सेपरेटर की स्थापना में हम अपना पूरा सहयोग देंगे. समारोह के दौरान रेडक्रॉस ब्लड बैंक के संचालन में सहयोग हेतु कई चिकित्सकों और रक्तदान कराने वाली संस्था को भी सम्मानित किया गया. वहीँ, समारोह के शुरुआत में मंचासीन लोगों ने केक काटकर संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन पर सभी को बधाई दी. संचालन कोषाध्यक्ष राजेश महतो ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश सुमन ने किया. समारोह में सफल संचालन में सह सचिव संजय कुमार सिन्हा की विशेष भूमिका रही. इस मौके पर कार्यसमिति सदस्य एवं ब्लड बैंक मेडिकल अफसर डॉ अमित कुमार, डॉ अवधेश कुमार, अमित कुमार झा, घनश्याम व्यास, डॉ एमएन रहमान, सुनील कुमार, सुभाष कुमार, प्रगति कुमार, जीवेश मिश्रा, कैट के सचिव आलोक कुमार, संजय कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार, डॉ रीता महतो, प्रमोद नील, डॉ अमरनाथ गुप्ता, रकटू प्रसाद, आफताब अंजुम बिहारी, डॉ मुस्तफा खान, सुकेश सोनी, सुमंत कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन