18 जून तक आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधि स्थगित

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 16 Jun 2025 7:02 PM

विज्ञापन

तापमान में अत्यधिक वृद्धि व विशेष रूप से दोपहर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 18 जून तक आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधि स्थगित रहेगा.

विज्ञापन

डुमरा. तापमान में अत्यधिक वृद्धि व विशेष रूप से दोपहर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 18 जून तक आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधि स्थगित रहेगा. भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य व उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते होते डीएम रिची पांडेय ने रविवार की देर रात उक्त आदेश जारी किया है. उन्होंने अपने आदेश में स्पष्ट किया हैं कि सभी कोचिंग संस्थान की शैक्षणिक गतिविधि 10 बजे पूर्वाह्न के बाद एवं प्री-स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों की शैक्षणिक गतिविधि पर 9 बजे पूर्वाह्न के बाद प्रतिबंध लगाया गया हैं. वहीं कोचिंग संस्थानो द्वारा 4.30 बजे अपराह्न के बाद शैक्षणिक गतिविधि संचालित किया जा सकता हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन