बाइक की ठोकर से बालक की मौत

Published at :30 Jan 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से बालक की मौत

जिले में बहन की डोली सजने से पहले भाई की अर्थी उठने की दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है. इस घटना के बाद गांव में होने वाली शादी की खुशियां मातम में बदल गई और घर में हंसी- खुशी की जगह गांव में मातम का माहौल हो गया है.

विज्ञापन

शिवहर: जिले में बहन की डोली सजने से पहले भाई की अर्थी उठने की दर्दनाक घटना प्रकाश में आई है. इस घटना के बाद गांव में होने वाली शादी की खुशियां मातम में बदल गई और घर में हंसी- खुशी की जगह गांव में मातम का माहौल हो गया है. यह घटना शिवहर फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पवित्र नगर गांव की बताई जा रही है. जो नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाही पश्चिमी गांव वार्ड- 6 निवासी धर्मवीर राय के 15 वर्षीय पुत्र रविशंकर कुमार राय उर्फ अप्रित कुमार ने मोटरसाइकिल से किसी जरूरी काम को लेकर शिवहर बाजार जा रहा था. इसी बीच पवित्र नगर गांव स्थित रोड में मुरली पोखर के पास सड़क पर विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही बाइक की आमने सामने की जबरदस्त ठोकर में अप्रित कुमार बुरी तरह घायल हो गया है. इस घटना की सूचना पाकर घायल के परिजनों व मुखिया प्रतिनिधि अभिनाश राउत और फतेहपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल ले जाया गया.जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. इस दौरान मृतक की माता- पिता व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. वहीं इस दर्दनाक मौत घटना से ग्रामीण में शोक की लहर दौड़ गई है. बताया जाता है कि मृतक रविशंकर कुमार राय उर्फ अप्रित कुमार दो भाई और दो बहन है.छोटी बहन सपना कुमारी जो इस बार 2025 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाली है तथा छोटा भाई 8 वर्ष का है.जो अभी गांव के ही स्कूल में पढ़ रहा है. बड़ी बहन रुपा कुमारी की शादी आगामी 24 फरवरी को सुगीया कटसरी गांव के वार्ड 11 निवासी रामस्वरूप राय के पुत्र मनीष कुमार राय के साथ होने वाली थी.इसी बीच बहन की डोली सजने से पहले ही सड़क दुघर्टना में भाई की मोटरसाइकिल की ठोकर से दर्दनाक मौत हो गई है.मौत की खबर पर परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया है. वहीं फतेहपुर थानाध्यक्ष कोमल रानी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल में भेज दिया गया है तथा परिजनों द्वारा आवेदन देने पर जांच कर अग्रतर अनुसंधान की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन