मैजिक वैन से टक्कर में कार सवार की मौत, चालक जख्मी

Updated at : 16 Jul 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
मैजिक वैन से टक्कर में कार सवार की मौत, चालक जख्मी

सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के थुम्मा गांव के समीप एक अल्टो कार व मैजिक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में

विज्ञापन

रून्नीसैदपुर. सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एनएच 77 मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के थुम्मा गांव के समीप एक अल्टो कार व मैजिक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ऑल्टो कार पर सवार एक व्यक्ति की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि ऑल्टो कार का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. दुर्घटना मंगलवार की अहले सुबह हुई. मृतक की पहचान शिवहर जिले के बसंतपट्टी गांव निवासी मुन्नू पांडेय के पुत्र शशि रंजन के रूप में की गयी है. जबकि जख्मी ऑल्टो चालक की पहचान उसी गांव के चितरंजन शर्मा के पुत्र प्रशांत शर्मा के रूप में की गयी है. स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दुर्घटना की सूचना रून्नीसैदपुर पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जख्मी को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे बेहतर चिकित्सा के लिये एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया है. दुर्घटना के बाद मैजिक चालक दुर्घटनास्थल पर ही गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मैजिक (बीआर 06 -1 जीइ 5474 एवं ऑल्टो कार(बीआर 06 डीएल 2783) को जब्त कर लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन