73 छात्रों का हुआ कैंपस प्लेसमेंट

वीरपुर मलाही गांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ वरुण कुमार राय के दिशा- निर्देश पर कैंपस प्लेसमेंट सप्ताह का आयोजन किया गया.
सुरसंड. वीरपुर मलाही गांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को प्राचार्य डॉ वरुण कुमार राय के दिशा- निर्देश पर कैंपस प्लेसमेंट सप्ताह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में टीपीआइ कंपोजिट प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया प्राइवेट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा व कृष्णा मारुति अहमदाबाद गुजरात समेत कुल तीन कंपनियों ने भाग लिया. इस कैंपस प्लेसमेंट के में बिहार के तीन कॉलेजों में क्रमशः राजकीय पॉलिटेक्निक वीरपुर मलाही, बीकेपीआइ पुपरी व बीकेएनएस गोपालगंज ने भाग लिया. प्लेसमेंट के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक वीरपुर मलाही से 73, बीकेपीइ से तीन व बीकेएनएस गोपालगंज से चार यानी कुल 80 का विभिन्न ब्रांच यथा सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक के छात्रों का चयन हुआ. संस्थान के प्रशिक्षण व रोजगार पदाधिकारी प्रो आशुतोष कुमार व अजय किशोर ने इस प्लेसमेंट सप्ताह की अगुवाई की. सभी चनित छात्रों को संस्थान के प्रभारी प्राचार्य प्रो दीपक कुमार व प्रो मुन्ना प्रसाद के अलावा सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




