शिवहर में 102 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, बस स्टैंड व देकुली धाम का होगा लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन
शिवहर में 102 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास, बस स्टैंड व देकुली धाम का होगा लोकार्पण

शिवहर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समृद्धि यात्रा के क्रम में 19 जनवरी, सोमवार को शिवहर जिला का दौरा करेंगे.

विज्ञापन

शिवहर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने समृद्धि यात्रा के क्रम में 19 जनवरी, सोमवार को शिवहर जिला का दौरा करेंगे. इस दौरान वे जिलेवासियों को कुल 54 करोड़ 18 लाख 47 हजार 203 रुपये की लागत से 102 विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देंगे. इनमें 37 करोड़ 37 लाख 62 हजार 938 रुपये की लागत से 76 योजनाओं का उद्घाटन तथा 16 करोड़ 80 लाख 84 हजार रुपये की लागत से 26 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. मुख्यमंत्री यात्रियों की सुविधा के लिए 3 करोड़ 67 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित स्व. कमलेश्वरी नन्दन सिंह सरकारी बस स्टैंड का उद्घाटन करेंगे. साथ ही जिले की ऐतिहासिक धरोहर देकुली धाम महादेव मंदिर को पर्यटकीय तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने की योजना का भी उद्घाटन करेंगे, जिस पर 11 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत आएगी. यह विकास कार्य काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (यूपी) की तर्ज पर किया जाएगा.

किसान मैदान में होगा जनसंवाद, प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारी में जुटा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिला मुख्यालय स्थित किसान मैदान में जिलावासियों से सीधा संवाद भी करेंगे. इसे लेकर जिला प्रशासन द्वारा भव्य पंडाल, मंच और विश्राम गृह के निर्माण की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं. शनिवार को डीएम प्रतिभा रानी एवं एसपी शुभांक मिश्रा ने समृद्धि यात्रा के तहत कार्यक्रम स्थल देकुली धाम मंदिर, सरकारी बस स्टैंड और जनसंवाद स्थल का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए. इसके अलावा देकुली धाम मंदिर के पास एनएच-227 के दोनों ओर चल रहे बैरिकेडिंग कार्यों का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. निरीक्षण के दौरान एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ प्रेम प्रकाश, पिपराही बीडीओ आदित्य सौरभ सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन