परसौनी गोप गांव के पोखर से मिला नाबालिग युवती का शव

परसौनी गोप गांव के सरेह स्थित पोखर में नाबालिग युवती का शव होने की जानकारी मिलने पर अपर थानाध्यक्ष चंचल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया गया.
पुरनहिया : परसौनी गोप गांव के सरेह स्थित पोखर में नाबालिग युवती का शव होने की जानकारी मिलने पर अपर थानाध्यक्ष चंचल कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया गया.जिसकी शिनाख्त गांव के ही वार्ड 9 निवासी किशुनदेव साह की पुत्री के रूप में की गयी.पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर में भेज दिया गया है. वहीं पोस्टमार्टम उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. मालूम हो कि मृतका की मां श्रीपति देवी ने बुधवार को ही थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी थी.जिसमें गांव के ही धीरज कुमार को नामजद करते हुए उसी के साथ अपनी नाबालिग 15 वर्षीय पुत्री के होने की आशंका जाहिर की थी. वादी का कहना है कि विगत 8 जुलाई की संध्या में आरोपी के मोबाइल नंबर से आए हुए फोन पर बात करने के बाद बुधवार की अहले सुबह से बिना जानकारी दिये ही घर से चली गयी है. आस पास खोजबीन के पश्चात कोई जानकारी नही मिलने पर वादी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




