ePaper

Sitamarhi News : बागमती नदी में डूबे तीन लोगों में से दो का शव हुआ बरामद

Updated at : 19 Aug 2024 2:45 AM (IST)
विज्ञापन
Children Drowned

Children Drowned

Sitamarhi News : जिले के बागमती नदी स्थित डुब्बा घाट में डूबे तीन लोगों में से दो लोगों का शव रविवार को एसडीआरएफ और

विज्ञापन

Sitamarhi News : शिवहर: जिले के बागमती नदी स्थित डुब्बा घाट में डूबे तीन लोगों में से दो लोगों का शव रविवार को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने बरामद किया है. जिसकी पुष्टि करते हुए एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह डुबा पुल से बागमती नदी में छलांग लगायें परसौनी बैज निवासी दामोदर साह के 15 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार को बरामद किया गया.तथा 15 अगस्त की शाम बागमती नदी में डूबे मोहारी निवासी अभिराम साह के 24 वर्षीय पुत्र अमोद कुमार का शव कोलसो मोतनाजे से बरामद किया गया है.जिसे दोनों शव को पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिजनों को सौंप दिया गया है. इसके अलावा 12 अगस्त की सुबह स्नान के दौरान डूबे नगर परिषद वार्ड 18 निवासी गोकुल महतो के 22 वर्षीय पुत्र शशि रंजन कुमार के शव को बागमती नदी में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम द्वारा खोजबीन जारी है.

वहीं एसडीएम ने डीएम पंकज कुमार के निर्देश पर आमजनों को सूचित करते हुए कहा कि बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जिसके मद्देनजर आम लोगों को नदी किनारे जाने और डुबा पुल पर खड़े होने पर सख्त रोक लगाई गई है.जिसको लेकर डुबा घाट एवं डुबा पुल पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई. वहीं रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब डुबा घाट पर बागमती नदी का जलस्तर 61.38 सेंटीमीटर मापी गई है.जो नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर चल रहा है.जबकि नदी में खतरे का निशान 61.28 सेंटीमीटर है.

Also Read : Sitamarhi News : पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद में पिटाई से बुरी तरह जख्मी अधेड़ की मौत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन