डुमरा में कार की टक्कर में बाइक सवार जख्मी

Published at :02 Aug 2024 9:40 PM (IST)
विज्ञापन
डुमरा में कार की टक्कर में बाइक सवार जख्मी

डुमरा थाना के एनएच 77 मोहचट्टी के पास शुक्रवार को कार की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना के एनएच 77 मोहचट्टी के पास शुक्रवार को कार की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया. जख्मी को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेज गया है, जहां जख्मी का इलाज चल रहा है. सूचना पर डुमरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को जब्त कर लिया है. जानकारी के अनुसार, रुन्नीसैदपुर थाना के धनुषी गांव निवासी सुनील कुमार अपनी दो पुत्री के साथ बुलेट बाइक से अपने घर जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही कार ने सीधा टक्कर मार दी. बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया. किसान की हत्या मामले में एक हिरासत में, पूछताछ जारी

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव में कद्दू के खेत की रखवाली कर रहे किसान सुरेंद्र साह की हत्या मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस उससे मामले में पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन