ePaper

बाइक सवार युवक को मारपीट कर चेन छीनी, प्राथमिकी

Updated at : 03 Jun 2024 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को मारपीट कर चेन छीनी, प्राथमिकी

स्थानीय मिल चौक स्थित टेंपो स्टैंड के पास सुप्पी थाना क्षेत्र के छौरहिया गांव निवासी बबन सिंह के पुत्र चुन्नू सिंह के साथ हुई मारपीट एवं सोने का चेन छीने जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

रीगा. स्थानीय मिल चौक स्थित टेंपो स्टैंड के पास सुप्पी थाना क्षेत्र के छौरहिया गांव निवासी बबन सिंह के पुत्र चुन्नू सिंह के साथ हुई मारपीट एवं सोने का चेन छीने जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आवेदन में लिखा है कि मैं अपने काम से बाइक से सीतामढ़ी जा रहा था. रास्ते में मिल चौक स्थित टेंपो स्टैंड के पास घरवारा गांव निवासी दीपू कुमार चौधरी ने दो अज्ञात अपराधियों के साथ घात लगाकर बाइक को रोका. उसके बाद बाइक से उतार कर मारपीट करने लगा. फिर दीपू चाकू से मेरे गर्दन पर वार किया. गर्दन में चाकू लगी और खून बहने लगा. इसकी सूचना 112 पर डायल कर पुलिस को दिया. पुलिस तुरंत पहुंचकर मुझे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मेरा प्राथमिक उपचार किया गया. मधुबन बाजार से मोटरसाइकिल की चोरी, प्राथमिकी बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के बसौल गांव निवासी सलाउद्दीन ने अपनी मोटरसाइकिल होंडा साइन (बीआर 30 यू 1731) चोरी को लिए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना रविवार की है. बताया है कि वह मधुबन बाजार स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया, लेकिन जब वहां से वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी थी. आसपास पता करने के बाद उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन