रून्नीसैदपुर में बिजली के खंभा से टकरायी बाइक, दो युवक की मौत
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 17 Jan 2026 9:31 PM
रून्नीसैदपुर(सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के देवनाबुजुर्ग पंचायत के बलिगढ़ गांव के समीप शुक्रवार की देर रात रून्नीसैदपुर-औराई पथ पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गयी.
रून्नीसैदपुर(सीतामढ़ी). थाना क्षेत्र के देवनाबुजुर्ग पंचायत के बलिगढ़ गांव के समीप शुक्रवार की देर रात रून्नीसैदपुर-औराई पथ पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के हरपुर वेसी गांव निवासी मो जावेद के करीब 27 वर्षीय पुत्र मो अरमान व मो अब्बास के करीब 25 वर्षीय पुत्र मो इरशाद के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार दोनों युवक अपने घर की ओर जा रहे थे. बलिगढ़ में पुपरी मोड़ के समीप असंतुलित हो जाने से बाइक सड़क किनारे स्थित एक बिजली के खंभा से जा टकरायी. इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उक्त मार्ग से गुजर रहे डायल-112 नंबर वाहन की पुलिस की नजर दुर्घटनाग्रस्त दोनों युवक पर पड़ी. पुलिस ने जख्मी दोनो युवक को इलाज हेतु सीएचसी रून्नीसैदपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मृत दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया.
मालगाड़ी से कटकर अधेड़ की मौत
बैरगनिया. सीतामढ़ी रक्सौल रेलखंड पर थाना क्षेत्र के मसहां आलम गांव के समीप शनिवार को मालगाड़ी से कटकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि बैरगनिया एवं ढे़ंग रेलवे स्टेशन के बीच मसहा आलम के समीप डाउन लाइन पर खंभा संख्या 129/12 के पास रेलवे लाइन पर ही करीब 50 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था. अपर थानाध्यक्ष बंटी कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है. घटनास्थल पर उपस्थित आरपीएफ के एएसआइ राजेश रंजन व मुख्य आरक्षी ब्रज कुमार साफी ने बताया कि मृतक उजले रंग की फुल पैंट, ब्लू चेक शर्ट, उजाला स्वेटर तथा मैरुन कलर का उनी जैकेट पहन रखी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










