बेलसंड ग्रिड में अनुरक्षण कार्य के कारण आज एक घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Updated:
विज्ञापन

ग्रिड में मेंटनेश कार्य करते विधुत कर्मी

बेलसंड ग्रिड उपकेंद्र में 1 घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. अनुरक्षण कार्य के कारण 33 केवी बेलसंड फीडर से जुड़े चार विद्युत उपकेंद्रों की सेवा प्रभावित होगी. उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: अनुमंडल क्षेत्र के 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र, बेलसंड में 33 केवी मेन बस आइसोलेटर के आवश्यक अनुरक्षण कार्य को लेकर मंगलवार को एक घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान बेलसंड ग्रिड से संचालित 33 केवी बेलसंड फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सेवा प्रभावित होगी.

Belsand News: सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक रहेगा शटडाउन

सहायक कार्यपालक अभियंता, संचरण अवर प्रमंडल, बेलसंड कृष्णा कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के कारण मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक 33 केवी बेलसंड फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.

चार विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति होगी प्रभावित

निर्धारित शटडाउन के दौरान 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र बेलसंड, परसौनी, भगवानपुर एवं सुंदरगामा से जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी.

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

विद्युत विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें, ताकि बिजली बाधित रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

अनुरक्षण कार्य के बाद बहाल होगी आपूर्ति

विभाग के अनुसार अनुरक्षण कार्य पूरा होते ही संबंधित फीडर से विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी. कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.


विज्ञापन
Tusheem Kumar

लेखक के बारे में

By Tusheem Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन