सुरसंड एनसीसी शिविर में फायर मॉक ड्रिल, कैडेट्स को आग से बचाव की दी जानकारी
मॉक ड्रिल कराते फायर स्टेशन के अधिकारी.
सीतामढ़ी के एनसीसी शिविर में कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा और आपदा बचाव का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण मिला. फायर स्टेशन की टीम ने सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने के उपाय सिखाए और मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया.
Sitamarhi News: दो बिहार बटालियन, मुजफ्फरपुर द्वारा स्थानीय मॉडल स्कूल सरयू उच्च विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन सोमवार को फायर स्टेशन की टीम ने कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया. इस दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी देने के साथ मॉक ड्रिल भी कराई गई.
Sursand News: योग और पीटी से हुई दिन की शुरुआत
शिविर की शुरुआत सुबह योगासन और पीटी से हुई. इसके बाद कैडेट्स को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और टीम भावना से जुड़े अभ्यास कराए गए. नाश्ते के बाद फायर स्टेशन के अधिकारियों ने अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण शुरू किया.
सिलेंडर में लगी आग बुझाने का कराया अभ्यास
फायर स्टेशन के अधिकारियों ने कैडेट्स को गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से आग बुझाने की जानकारी दी. इसके बाद सभी प्रतिभागियों को व्यावहारिक मॉक ड्रिल कराकर आपात स्थिति में बचाव के उपायों का अभ्यास कराया गया.
अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं से फसल, मवेशियों और संपत्ति को भारी नुकसान होता है. ऐसे में युवाओं को अग्नि सुरक्षा की जानकारी होना आवश्यक है.
लीडरशिप और महिला सशक्तिकरण पर विशेष सत्र
दोपहर के भोजन के बाद एएनओ रिशु कुमार ने कैडेट्स को लीडरशिप, अनुशासन और टीम प्रबंधन की जानकारी दी. वहीं एएनओ रंजीत कुमार ने महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों पर विस्तार से जानकारी देते हुए कैडेट्स को जागरूक किया.
कैडेट्स ने सीखा आपदा के समय बचाव का महत्व
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को बताया गया कि आपदा और दुर्घटना की स्थिति में सही जानकारी और त्वरित कार्रवाई से जान-माल की क्षति कम की जा सकती है. प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
यह भी पढ़ें: पप्पू यादव पर हमले के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए