बेला में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ की संयुक्त पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Updated:
विज्ञापन

सीमा पर गश्त लगाते एसएसबी व एपीएफ जवान

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर एसएसबी 51वीं बटालियन और नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) समसी ने एक संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान चलाया है. इस अभियान का उद्देश्य सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है.

विज्ञापन

Sitamarhi News:  भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एसएसबी 51वीं बटालियन की कन्हवां कंपनी और नेपाल सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ) समसी ने संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान चलाया. अभियान के दौरान दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

विज्ञापन

Bela News: संयुक्त पेट्रोलिंग से बढ़ी सीमा पर सतर्कता

संयुक्त अभियान का नेतृत्व कंपनी इंचार्ज सह असिस्टेंट कमांडेंट दीपक मिश्रा ने किया. इस दौरान एसएसबी और नेपाल एपीएफ के जवानों ने सीमा क्षेत्र में गश्त कर प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी. दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया.

सीमावर्ती ग्रामीणों से किया संवाद

पेट्रोलिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने सीमा से सटे गांवों के लोगों से बातचीत की. ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या तस्करी से संबंधित सूचना तुरंत एसएसबी अथवा नेपाल एपीएफ को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

सीमा सुरक्षा को लेकर साझा रणनीति

असिस्टेंट कमांडेंट दीपक मिश्रा ने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा पर शांति, सुरक्षा और आपसी समन्वय बनाए रखना दोनों देशों के सुरक्षा बलों की प्राथमिकता है. संयुक्त पेट्रोलिंग का उद्देश्य सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है.

नियमित रूप से जारी रहेगा अभियान

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में संयुक्त गश्ती अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा. इससे सीमा पार होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: पप्पू यादव पर हमले के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन