दूसरे दिन बनौली इलेवन की टीम को मिली बड़ी जीत

Updated:
विज्ञापन
दूसरे दिन बनौली इलेवन की टीम को मिली बड़ी जीत

सुरसंड. नगर पंचायत द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय 15 दिवसीय टी-20 क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को बनौली इलेवन व चोरौत की टीम के बीच रोचक मुकाबला हुआ.

विज्ञापन

सुरसंड. नगर पंचायत द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय 15 दिवसीय टी-20 क्रिकेट मैच के दूसरे दिन शनिवार को बनौली इलेवन व चोरौत की टीम के बीच रोचक मुकाबला हुआ. चोरौत की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करने उतरी बनौली इलेवन की टीम ने निर्धारित 19 ओवर के खेल में 233 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चोरौत की टीम 12 ओवर में ही मात्र 88 रन पर सिमट गयी. मैन ऑफ द मैच 14 गेंद पर 37 रन बनाने व तीन ओवर की गेंदबाजी में तीन विकेट लेनेवाले विजेता टीम के खिलाड़ी कमलेश को दिया गया. विजेता टीम को नगर पंचायत उपाध्यक्ष निरंजन मंडल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. एम्पायरिंग व कॉमेंटेटर का कार्य मोहित पाठक व सुभाष मिश्रा ने किया. मौके पर वार्ड पार्षद कुंदन कुमार के अलावे विमलेश श्रीवास्तव, संतोष शोले, रितेश कुमार, मोनू कुमार व कौशल किशोर समेत सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन