ePaper

निजी स्कूल से 50 हजार मूल्य की सामग्री चोरी, प्राथमिकी

Updated at : 03 Jun 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
निजी स्कूल से 50 हजार मूल्य की सामग्री चोरी, प्राथमिकी

नगर के वार्ड संख्या 19 अंतर्गत सिगियाही रोड स्थित ज्ञान भारती स्कूल की चाहरदीवारी फांदकर अज्ञात चोरों द्वारा करीब 50 हजार रुपये मूल्य की सामग्री चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

पुपरी. नगर के वार्ड संख्या 19 अंतर्गत सिगियाही रोड स्थित ज्ञान भारती स्कूल की चाहरदीवारी फांदकर अज्ञात चोरों द्वारा करीब 50 हजार रुपये मूल्य की सामग्री चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. उक्त संदर्भ में विद्यालय के निदेशक एसके सुमन ने स्थानीय थाना पुलिस से शिकायत की है. जिसमें बांस की सीढ़ी के सहारे विद्यालय में प्रवेश कर एमप्लीफायर, स्टेबलाइजर, राजमिस्त्री का सामान समेत अन्य सामग्री की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर लेने का आरोप लगाया है. पोखर में डूबने से बालक की मौत

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के सुंदरपुर बनटोलवा गांव में पोखर में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के सिकंदर राय के पुत्र राहुल कुमार(पांच वर्ष) के रुप में की गयी है. सोमवार को मृत बच्चे के चाचा लखिंदर राय की सूचना पर स्थानीय थाना के पुअनि प्रमोद प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंंचकर छानबीन किया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया. इस संबंध में थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है.

60 बोतल शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान विशनपुर गांव के पास से 60 बोतल नेपाली शराब व तीन बाइक जब्त की है. हालांकि तस्कर भागने में सफल रहा. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में सिवाईपट्टी गांव निवासी राजेश पटेल व दो अज्ञात को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन