2.5 लाख नेपाली करेंसी व बाइक सहित पूर्व कर्मी गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Jul 2025 9:04 PM

विज्ञापन

रौतहट जिला सशस्त्र पुलिस ने गौर भंसार कार्यालय के समीप राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग के एक पूर्व कर्मी को 2.50 लाख नेपाली करेंसी व एक भारतीय बाइक के साथ हिरासत में ले लिया है.

विज्ञापन

बैरगनिय/रौतहट(नेपाल). सीमावर्ती नेपाल के रौतहट जिला सशस्त्र पुलिस ने गौर भंसार कार्यालय के समीप राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग के एक पूर्व कर्मी को 2.50 लाख नेपाली करेंसी व एक भारतीय बाइक के साथ हिरासत में ले लिया है. पकड़े गए नेपाल सरकार को पूर्व कर्मी से पूछताछ की जा रही है. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेपाल के राष्ट्रीय अनुसंधान विभाग के पूर्व कर्मी जितेंद्र राउत के रूप में की गयी है. जिला सशस्त्र पुलिस बल की 11वीं गण के अनुसार, पूर्व कर्मी द्वारा एक बाइक ( बीआर 30 एल-6947) से भारतीय क्षेत्र बैरगनिया होकर गौर भंसार सड़क पर पहुंचने पर भंसार कार्यालय के पास जांच दल द्वारा बाइक समेत उसकी जांच की गयी. तलाशी के दौरान हेलमेट से 2.50 लाख नेपाली करेंसी बरामद हुई. बरामद राशि के संबंध में उनके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण उसे बाइक व नेपाली करेंसी सहित हिरासत में लेकर गौर भंसार कार्यालय में सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन