sitamarhi news : मंदबुद्धि बच्ची से बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 25 Apr 2025 9:49 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची से गांव के ही 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

सोनबरसा. थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय मंदबुद्धि बच्ची से गांव के ही 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. यह घटना 18 अप्रैल को उस समय हुई जब बच्ची शौच के लिए बाहर गई थी. आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसे पोखर के पास ले जाकर यह घिनौनी हरकत की. डर और सदमे के कारण बच्ची ने दो दिनों तक किसी को कुछ नहीं बताया. 20 अप्रैल को दर्द बढ़ने पर उसने एक महिला को घटना की जानकारी दी, जो उसकी मां के साथ जलावन के लिए पत्ता बीनने गई थी. महिला ने इसकी जानकारी बच्ची की मां को दी, जिसके बाद परिवार सोनबरसा थाना पहुंचा. पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव के दबंगों द्वारा उन्हें दबाव में रखा जा रहा है. जब पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी व्यथा को उजागर किया, तब जाकर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की और बताया कि पुलिस जांच कर रही है और जल्द कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन