पूर्व के कांड का अभियुक्त गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत गुरुवार रात बाजितपुर गांव में छापेमारी कर पूर्व के कांड के अभियुक्त बिजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत गुरुवार रात बाजितपुर गांव में छापेमारी कर पूर्व के कांड के अभियुक्त बिजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि उसके विरुद्ध पूर्व से वारंट निर्गत था. शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पूर्व के मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार
बाजपट्टी. थाने की पुलिस ने नरहा कला गांव में छापेमारी कर पूर्व के मारपीट मामले में आरोपित जीवछ राय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सरोज कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ मारपीट मामले में अभियुक्त था. पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी.चार वर्षों से फरार हत्या कांड अभियुक्त गिरफ्तार
नानपुर. थाने की पुलिस ने मोहनी गांव में छापेमारी कर पिछले चार वर्षों से हत्या मामले में फरार लक्ष्मीकांत सहनी के पुत्र गुड्डु कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2020 में उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




