ससुराल वाले विवाहिता को रास्ते में छोड़कर फरार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 03 Jul 2025 6:57 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव से रुखसती कराकर ले जा रहे विवाहिता को दहेज के लिए रास्ते में छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गये.

विज्ञापन

पुपरी. थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव से रुखसती कराकर ले जा रहे विवाहिता को दहेज के लिए रास्ते में छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गये. इस संबंध में शाहजंहापुर निवासी नइम अंसारी की पुत्री रवीना खातून के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें मधुबनी जिला अंतर्गत बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेहटा निवासी रवीना के पति गुलफान अंसारी व ससुर इस्तेखार अंसारी को नामजद आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि वर्ष 2023 में गुलफान उसे भगाकर ले जा रहे थे. तो बसैठा में लोगों ने पकड़ लिया और दोनों के अभिभावक को बुलाया. लोगों ने प्रेम प्रसंग का मामला होने के कारण दोनों का निकाह करने की बात कही, लेकिन गुलफान का पिता दहेज में पांच लाख की मांग करते हुए वहां से भाग गए. इस बीच दो साल तक बिना निकाह किए उसका यौन शोषण किया जाता रहा. 16 मई 25 को रवीना और गुलफान को आपत्तिजनक स्थिति में लोगों ने पकड़ लिया. पुनः लोगों ने ढ़ाई हजार मेहरदैन की राशि मुकर्रर करते हुए दोनों का मुस्लिम रीति से निकाह करा दिया. इस बीच दोनों पति पत्नी के रूप में रहने लगे. बीते नौ जून को गुलफान के पिता शाहजंहापुर आया और रुखसती कराकर चला गया. जब पुपरी पहुंचा तो दहेज को लेकर रवीना को छोड़कर उसके पति व ससुर फरार हो गए. बाध्य होकर रवीना पिता के घर वापस चली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन