sitamarhi news : रीगा में पोखर में डूबने से युवक की मौत
Published by : VINAY PANDEY Updated At : 13 May 2025 7:02 PM
थाना क्षेत्र की कुसमारी पंचायत अंतर्गत कुशमारी गांव वार्ड नंबर 17 निवासी रामजी राउत के 22 वर्षीय पुत्र संतोष राउत की मौत पानी में डूबने से हो गई.
रीगा. थाना क्षेत्र की कुसमारी पंचायत अंतर्गत कुशमारी गांव वार्ड नंबर 17 निवासी रामजी राउत के 22 वर्षीय पुत्र संतोष राउत की मौत पानी में डूबने से हो गई. संतोष राउत अपने साथियों के साथ गांव से सटे पश्चिम दक्षिण कोना स्थित पोखर में साथियों के साथ स्नान करने गया था. बताया गया कि स्नान करने के लिए संतोष ने पोखर के ऊंचे किनारे से पानी में छलांग लगाई. छलांग लगाने के बाद पानी के अंदर गया और वह पानी से निकल नहीं सका. बाद में गांव के लोगों के आने के बाद उसका शव निकाला गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. पंचायत के मुखिया प्रेमचंद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए मृतक के परिजन को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग सरकार से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










