ई-रिक्शा से 90 लीटर शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Published by : VINAY PANDEY Updated At : 12 Aug 2025 6:53 PM

विज्ञापन

थाने की पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान सोमवार को थाना क्षेत्र के सोनौल महोदय चौक से शराब से लदी एक ई-रिक्शा जब्त की.

विज्ञापन

मेजरगंज. थाने की पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान सोमवार को थाना क्षेत्र के सोनौल महोदय चौक से शराब से लदी एक ई-रिक्शा जब्त की. वहीं, चालक पुनौरा थाना क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जब्त ई रिक्शा(बीआर 30 इए 7289) से 90 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद की गयी. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पूर्व के शराब तस्करी मामले का अभियुक्त गिरफ्तार मेजरगंज. स्थानीय थाना पुलिस ने शिवहर पुलिस के सहयोग से सोमवार को शिवहर निवासी जितेंद्र सहनी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध पूर्व में शराब तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें वह वांछित था. शराब के नशे में हंगामा करता व्यक्ति गिरफ्तार रीगा. डायल 112 पुलिस ने सोमवार की शाम सिंघोरवा बाजार चौक पर शराब के नशे में हल्ला हंगामा करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अरविंद कुमार को प्राथमिकी के उपरांत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन