कांग्रेसियों ने कतारबद्ध लोगों की बुझायी प्यास

Published at :16 Nov 2016 2:23 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने कतारबद्ध लोगों की बुझायी प्यास

सीतामढ़ी : 500 और 1000 का पुराना नोट बदलने के लिए बैंकों व डाकघरों में कतारबद्ध लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सहायता शिविर लगा कर पानी पिलाया गया. मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक की डुमरा स्थित मुख्य शाखा में सहायता शिविर का आयोजन किया […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : 500 और 1000 का पुराना नोट बदलने के लिए बैंकों व डाकघरों में कतारबद्ध लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सहायता शिविर लगा कर पानी पिलाया गया. मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भारतीय स्टेट बैंक की डुमरा स्थित मुख्य शाखा में सहायता शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कतारबद्ध लोगों को ठंडा पानी पिलाया गया. श्री शुक्ला ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 के नोट बदलने में आम लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए कांग्रेस की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री डॉ अशोक चौधरी के निर्देश पर उक्त कदम उठाया गया है.

मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी, डॉ मोबिनुल हक, सीताराम झा, अंजारूल हक तौहीद, परवेज आलम अंसारी, दीपक कुमार दीप, अधिवक्ता नितेश मिश्रा, मो कमालुद्दीन रेजा, मो एजाज, चंद्रमोहन सिंह, गिरीश नंदन सिंह, मो तौसिफ समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.
सेवादल ने लगाया जन सहायता केंद्र उधर जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार काजू के नेतृत्व में शहर के विभिन्न बैंकों व डाकघर में नोट बदलने को लाइन में खड़े लोगों को पानी पिलाया. सेवादल द्वारा जन सहायता केंद्र भी लगाया गया था. स्वयंसेवकों ने फॉर्म भर कर ग्राहकों की परेशानियों को कम करने का भी प्रयास किया.
मौके पर मुख्य संगठक आलोक कुमार, संगठक संजय शर्मा, राहुल द्विवेदी, गौतम दूबे, केशव दूबे समेत कई स्वंयसेवक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन