राकेश गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Nov 2016 2:20 AM (IST)
विज्ञापन

रंगदारी के लिए करता था गोलीबारी व बमबारी पुलिस कर रही थी लंबे समय से तलाश गिरोह का सरगना राकेश अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर सीतामढ़ी : तीन माह तक रंगदारी के लिए शहर में गोली व बमबारी करने वाले राकेश गिरोह के दो गुर्गे को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों से […]
विज्ञापन
रंगदारी के लिए करता था गोलीबारी व बमबारी
पुलिस कर रही थी लंबे समय से तलाश
गिरोह का सरगना राकेश अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर
सीतामढ़ी : तीन माह तक रंगदारी के लिए शहर में
गोली व बमबारी करने वाले राकेश
गिरोह के दो गुर्गे को जिला पुलिस ने
गिरफ्तार किया है. दोनों से कड़ी पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी दोनों से पूछताछ करते हुए गठित टीम को राकेश की गिरफ्तारी के लिए कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है. जिसके आलोक में राकेश की टोह में जिला पुलिस लगी हुई है. पुलिस सूत्रों पर भरोसा करे तो यह सामने आया है कि राकेश नेपाल में किसी अज्ञात स्थान पर छुपा हुआ है. जहां से वह खुद अपने गिरोह से संपर्क करता है.
इस कारण राकेश की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को कोई खास बात दोनों से मालूम नहीं हुई है. राकेश गिरोह के गिरफ्तार गुर्गे में एक सुप्पी सहायक थाना क्षेत्र के राजन यादव व दूसरा रीगा थाना क्षेत्र के पिपराही भगवानपुर गांव निवासी विक्रम तिवारी है. जिसे पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी.
बता दे कि गत वर्ष 2015 के दिसंबर माह से मार्च-2016 तक राकेश गिरोह ने रंगदारी के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ पीपी लोहिया, डॉ आर प्रकाश व कृष्णा मार्बल हाउस पर गोलीबारी व बमबारी की थी. हालांकि पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए राकेश अपने गिरोह के साथ नेपाल में जाकर छिप गया था. अब तक राकेश के कई गुर्गे गिरफ्तार हो चुके है, लेकिन राकेश अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










