उचक्कों ने बैग में रखे थैली से गायब कर दिये " 98 हजार

परिहार : नोट जमा के लिए प्रखंड के जगदर बैंक के एसबीआइ शाखा में लाईन में लगी एक महिला से धक्का-मुक्की के क्रम में उचक्कों ने बैग में रखे थैली से 98 हजार रुपये गायब कर दिया. देखते-देखते बैंक परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जब तक लोग कुछ समझने की कोशिश करते, […]
परिहार : नोट जमा के लिए प्रखंड के जगदर बैंक के एसबीआइ शाखा में लाईन में लगी एक महिला से धक्का-मुक्की के क्रम में उचक्कों ने बैग में रखे थैली से 98 हजार रुपये गायब कर दिया. देखते-देखते बैंक परिसर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जब तक लोग कुछ समझने की कोशिश करते, महिला बेहोश होकर नीचे गिर गई.
होश आने पर महिला ने आपबीती वहां मौजूद लोगो को बतायी. सूचना मिलने पर अवर निरीक्षक केदार बैठा व अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. लूट की शिकार महिला की पहचान नरकटिया निवासी पच्चू सहनी की पत्नी चंचला देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर लुटेरों की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को लुटेरों की पहचान करने में कामयाबी नही मिल सकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










