बैंडबाजावाले परेशान नहीं आ रहे हैं ग्राहक कल से शुरू हो रहा लगन

Published at :15 Nov 2016 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
बैंडबाजावाले परेशान नहीं आ रहे हैं ग्राहक  कल से शुरू हो रहा लगन

सीतामढ़ी : पीएम द्वारा हजार व पांच सौ के नोटबंदी के बाद बैंड बाजे वाले के कारोबार पर भी बैंड बजता दिख रहा है. इस बार पंडित जी 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक शुभ विवाह के लिए शुभ मुहूर्त निकाल रखे है. नवंबर के पहली तिथि 16 तारीख से लगन शुरू हो जायेगा, लेकिन […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : पीएम द्वारा हजार व पांच सौ के नोटबंदी के बाद बैंड बाजे वाले के कारोबार पर भी बैंड बजता दिख रहा है. इस बार पंडित जी 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक शुभ विवाह के लिए शुभ मुहूर्त निकाल रखे है. नवंबर के पहली तिथि 16 तारीख से लगन शुरू हो जायेगा, लेकिन शादी-विवाह को लेकर अब तक कुछ हीं बैंड बाजे वाले के पास चार-पांच एग्रीमेंट हो पाया है. शेष बैंड बाजेवाले के करोबार चौपट होता दिख रहा है.

बदल रही शादी की तिथि
प्रसिद्ध बिनाका बैंड के संचालक हैदर अली ने बताया कि नोटबंदी होने के कारण लड़का व लड़की वाले को शादी की तिथियां भी बदलने की नौबत आ गयी है. परिवार वाले द्वारा बताया जाता हैं कि नोटबंदी के चलते दुल्हा-दुल्हन के लिए आवश्यक सामान की खरीदारी नहीं हो सकी है. इससे उक्त तिथि की एग्रीमेंट बदलने की बात कही जा रही है.
वहीं अन्य बैंड बाजे वाले ने बताया कि पांच सौ व हजार के नोट को लेकर कई शादी की तिथि बदली गयी है. इधर, मेथौरा पंचायत के बेली गांव के लाईट, साउंड एण्ड टेंट संचालक ब्रजेश कुमार ने बताया कि नोट के चलते शादी-विवाह के लिए एक भी बुकिंग नहीं हुआ है. अन्य साल अब तक अग्रिम पांच-सात एग्रीमेंट हो जाता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन