शांति व सद्भाव के संरक्षक थे चाचा नेहरू

Published at :15 Nov 2016 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
शांति व सद्भाव के संरक्षक थे चाचा नेहरू

बाल दिवस. जिला कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित कर दी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि सीतामढ़ी : देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर पार्टी कार्यालय ललित आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं देश के विकास में पंडित नेहरू के योगदान पर चर्चा की […]

विज्ञापन

बाल दिवस. जिला कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित कर दी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि

सीतामढ़ी : देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर पार्टी कार्यालय ललित आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं देश के विकास में पंडित नेहरू के योगदान पर चर्चा की गई. जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण किया.
\
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने पंडित नेहरू को शांति का पुजारी व सदभाव का संरक्षक बताया. साथ ही कहा कि पंडित नेहरू ने अपने कुशल नेतृत्व के जरिए देश को नई दिशा दी. देश को आजादी दिलाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा की. वहीं आजादी के बाद देश के पहले प्रधान मंत्री बन कर विश्व के मानचित्र पर भारत को सशक्त देश के रूप में स्थापित किया. उन्होंने देश को आत्म निर्भर बनाने के लिए पंच वर्षीय योजनाओं की शुरूआत की.
श्री शुक्ला ने मौजूद लोगों से पंडित नेहरू के आदर्शों को आत्मसात करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण में सहभागिता की अपील की. मौके पर उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार तिवारी, सीताराम झा, परवेज आलम अंसारी, शिव शंकर शर्मा, डा़ भुवनेश्वरी मिश्र, मोबीनुल हक, अंजारूल हक तौहीद, संजय कुमार, अनिल पांडेय, महेश साफी व मो़ शहनसाह आदि मौजूद थे.
समारोह में शामिल कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन