बाल दिवस पर भाषण प्रतियोगिता

सीतामढ़ी : औद्योगिक नगर स्थित विहंगम एक्यूप्रेशर केंद्र सह स्किल थेरेपी केंद्र में बाल दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू […]
सीतामढ़ी : औद्योगिक नगर स्थित विहंगम एक्यूप्रेशर केंद्र सह स्किल थेरेपी केंद्र में बाल दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवनी पर विस्तार से प्रकार डाला व उनके आदर्शों पर चलने की अपील की. साथ हीं कार्यक्रम के लिए केंद्र के संचालक डा सुनील कुमार को बधाई दी.
कहा, उनके द्वारा किया जा रहा कार्य समाज व राष्ट्र को एक नया आयाम देगा. बाद में मुख्य अतिथि श्री सिंह द्वारा प्रतिभागी बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










