पुष्पक विमान बना आकर्षण का केंद्र

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड अंतर्गत भासर रमना टोला में चार दिवसीय महावीरी झंडा का आयोजन किया जा रहा है. गत 12 नवंबर से आयोजित महावीरी झंडा में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है. 81 फीट के बनाये गयी महावीरी झंडा का पुष्पक विमान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बाल युवा पूजा […]
सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड अंतर्गत भासर रमना टोला में चार दिवसीय महावीरी झंडा का आयोजन किया जा रहा है. गत 12 नवंबर से आयोजित महावीरी झंडा में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है. 81 फीट के बनाये गयी महावीरी झंडा का पुष्पक विमान लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बाल युवा पूजा समिति की ओर से आयोजित झंडा में ग्रामीण भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है.
मेला में लक्ष्मीपुर, कोरियाही, विशनपुर, रसलपुर, विश्वनाथपुर, बरियारपुर, मोहम्मदपुर व कमलदह समेत दर्जनों गांव के लोग शामिल हो रहे है. समिति के अध्यक्ष रामू कुमार सिंह, सचिव शंभु कुमार, कोषाध्यक्ष मोहन कुमार व सदस्य राकेश, उमेश, कृष्णकांत, मोहन, प्रेम, संजीत, सिकिंदर, राजेश, गणेश, राजू व चंदन ने बताया कि दो वर्ष से पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ महावीरी झंडा का आयोजन किया जा रहा है. ग्रामीणों के सहयोग से चंदा एकत्रित कर आयोजन को सफल बनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










