काउंटर पर की तोड़फोड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

नोट के िलए. लोगों का फूटा गुस्सा, बैंकों में ग्राहकों ने िकया हंगामा सीतामढ़ी : रविवार को भी शहर के बैंकों में अहले सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग गयी. कारगिल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य कई बैंकों में अफरातफरी के बीच कतार में खड़े ग्राहकों ने हंगामा भी किया. पंजाब […]
विज्ञापन
नोट के िलए. लोगों का फूटा गुस्सा, बैंकों में ग्राहकों ने िकया हंगामा
सीतामढ़ी : रविवार को भी शहर के बैंकों में अहले सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग गयी. कारगिल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक समेत अन्य कई बैंकों में अफरातफरी के बीच कतार में खड़े ग्राहकों ने हंगामा भी किया. पंजाब नेशनल बैंक में कतार में खड़े कुछ ग्राहकों द्वारा बैंक में तोड़फोड़ भी की गयी, जिसमें बैंक के कुछ सीसे टूट गये. इसके अलावा जिला मुख्यालय डुमरा स्थित प्रधान डाकघर में ग्राहकों के बीच मची अफरातफरी व धक्का-मुक्की के कारण कुछ सीसे टूट गये.
हालांकि उग्र ग्राहकों को समझा बुझाकर तुरंत शांत करा लिया गया. बैंकों में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये थे. ग्राहकों को नियंत्रित रखने के लिए बैंकों के मुख्य द्वारा पर पुलिस बलों के साथ ही बैंक कर्मियों को तैनात किया गया था, जिनके द्वारा एक ग्राहक को बैंक के अंदर प्रवेश कराने के बाद द्वार बंद कर दिया जा रहा था.
खास बात यह कि सुरक्षा बलों को रविवार को ग्राहकों को नियंत्रतित करने में कोई खास परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा. लोग बड़े ही संयम के साथ कतार में खड़ा रहकर अपनी बारी आने का इंतजार करते देखे गये.
2000 के नये नोट पर जितनी मुंह उतनी बातें : दो हजार के नये नोट पाकर कई लोग प्रसन्न दिख रहे थे. हालांकि नये नोट को लेकर जितनी मुंहें उतनी बातें हो रही थी. नोट को कोई आकर्षक व खूबसूरत बता रहे थे, तो कोई कमियां गिनाने में लगे थे.
शहर में लौटी थोड़ी सी रौनक: नोटबंदी के बाद से शहर की विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अचानक सन्नाटा सा पसर गया था. इसका सिलसिला कई दिनों तक चला, लेकिन रविवार को शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में थोड़ी सी रौनक दिखी. दवा दुकान से लेकर कपड़े व बरतन समेत विभिन्न दुकानों में ग्राहकों को खरीददारी करते देखा गया.
रेल प्रतिनिधि, सीतामढ़ी. केंद्र सरकार की ओर से 500 व 1000 के नोट पर रोक लगाये जाने के बाद रविवार को चौथे दिन भी स्थानीय रेलवे स्टेशन पर इसका असर देखा गया. टिकट कटाने को लाइन में हजार रुपये का नोट लिये खड़ा समस्तीपुर जिले के रामभद्रपुर निवासी विजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है.
खुदरा पैसा के अभाव दिन के एक बजे तक न नाश्ता कर पाये हैं और न भोजन. सोच कर आये हैं कि टिकट कटाने के बाद नोट का खुल्ला हो जायेगा और भोजन भी कर लेंगे, पर बुकिंग क्लर्क भी हाथ खड़े कर दिये हैं. कह रहे हैं कि उनके पास भी खुल्ला नहीं है. खुल्ला पैसा लाने पर ही टिकट मिल पायेगा.
पुराने नोट जमा करानेवालों में आयी गिरावट
आइसीआइसीआइ व एसबीआई बैंक समेत कुछ बैंकों के एटीएम से भी रविवार को रुपये की निकासी हुई. हालांकि ज्यादातर एटीएम से विभिन्न कारणों से रुपयों की निकासी संभव नहीं हो सका. इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व आइसीआइसीआई बैंक प्रबंधक से मिली जानकारी के अनुसार रविवार से धीरे-धीरे पुराने नोटों को जमा कराने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आ रही है. अब ज्यादातर लोग रूपये एक्सचेंज कराने को लेकर कतार में लग रहे हैं.
बैंक प्रबंधकों से मिली जानकारी के अनुसार लोगों के लिए संतोषजनक बात यह है कि बैंकों में अब पर्याप्त कैश आ चुका है. आइसीआइसीआई बैंक के सहायक प्रबंधक गौतम कुमार ने बताया कि शहर में आइसीआइसीआई बैंक का चार एटीएम है, जिसमें से ब्रांच व साई मंदिर के समीप स्थित एटीएम से पैसे की निकासी हो रही है. वहीं अन्य दो एटीएम तकनीकी खराबी के कारण बंद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










