सीएम के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

Published at :12 Nov 2016 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़

कार्यक्रम. चेतना सभा में दिखी महिलाओं की सहभागिता फरवरी से विद्यालय व महाविद्यालय में इंटरनेट सेवा सीतामढ़ी : जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम मैदान में शनिवार को आयोजित चेतना सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. नीतीश कुमार जिंदाबाद व महागंठबंधन के नारे लगाये जा रहे थे. महागंठबंधन के नेता व कार्यकर्ता भी पूरी तरह उत्साहित दिख रहे […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. चेतना सभा में दिखी महिलाओं की सहभागिता

फरवरी से विद्यालय व महाविद्यालय में इंटरनेट सेवा
सीतामढ़ी : जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम मैदान में शनिवार को आयोजित चेतना सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा. नीतीश कुमार जिंदाबाद व महागंठबंधन के नारे लगाये जा रहे थे. महागंठबंधन के नेता व कार्यकर्ता भी पूरी तरह उत्साहित दिख रहे थे.
स्टेडियम मैदान झंडा-बैनर व सात निश्चत के स्लोगन को लेकर पटा हुआ था. सभा में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कम नहीं थी. सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे. हाई सिक्यूरिटी के बाद हीं स्टेडियम के अंदर कोई आ रहे थे. जगह-जगह पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की गयी थी. एएसपी राजीव रंजन, संजीव कुमार, इंस्पेक्टर जगनिवास सिंह, थानाध्यक्ष छोटन कुमार व सुधीर कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह चौकस थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम राजीव रौशन के संबोधन के साथ चेतना सभा का शुभारंभ किया गया.
सीएम का हुआ सम्मान : चेतना सभा में पहुंचे नीतीश कुमार का स्वागत अधिकारी व नेता ने पुष्प गुच्छ, शॉल व प्रतीक चिह्न देकर किया. सबसे पहले डीएम राजीव रौशन ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया. शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी को शिवहर डीएम राजकुमार, मुख्य सचिव अंजनी कुमार को डीएम सीतामढ़ी, डीजीपी पीके ठाकुर को एडीएम जेके द्विवेदी, राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे को एसपी हरि प्रसाथ एस ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.
सीएम को पूर्व सांसद डा अर्जुन राय, सीताराम यादव, नवल किशोर राय, पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय, विधायक मंगीता देवी, डा रंजू गीता, सुनील कुशवाहा, सुनीता सिंह चौहान, अमित कुमार टुन्ना, विधान पार्षद राजकिशोर कुशवाहा व लोक अभियोजक अरूण कुमार सिंह शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया. जदयू जिलाध्यक्ष मो ज्याउद्दीन खां व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवेंद्र साह आनंद बिहारी िसंह, सुजीत झा ने संयुक्त रूप से सीएम नीतीश कुमार को 25 किलो से अधिक वजन का सुगंधित माला पहना कर सम्मानित किया. डुमरा प्रखंड प्रमुख स्मिता कुमारी, जिप उपाध्यक्ष श्री साह ने सीएम को प्रतीक चिह्न भेंट की. सीएम को डीएम ने भी ओडीएफ से संबंधित प्रतीक चिह्न भेंट की. जिप अध्यक्ष उमा देवी ने पुष्प गुच्छ सीएम को देकर सम्मानित किया.
लोक गीत से हुये भाव विभोर
चेतना सभा में शराब बंदी को लेकर जीविका की ओर से लोक गीत प्रस्तुत किया गया. ‘हम सबका अभियान है, नशा मुक्ति पैगाम है, घर-घर से आवाज उठे, हम बहनों का एलान है’ समेत अन्य शराब बंदी से होने वाले नफा व नुकसान को नृत्य व गान के माध्यम से प्रस्तुत कर जीविका की बहन व दीदियों ने सीएम नीतीश कुमार समेत वहां मौजूद सभी को भाव विभोर कर दिया.
सुप्पी . सात निश्चय यात्रा के तहत शनिवार को हवाई अड्डा मैदान, डुमरा में आयोजित सीएम नीतीश कुमार की चेतना सभा में शामिल हाने के लिये प्रखंड क्षेत्र के सभी 11 पंचायतों में सुहब से हीं हलचल रही. बरहरवा, मनियारी, रामनगर, ससौला, अखता उत्तरी, अख्ता पूर्वी, हरपुर पिपर घरवारा, कोठियाराय, मोहिनीमंडल व नरहा समेत अन्य सीभी पंचायत के विभिन्न स्थानों से डुमरा के लिए खुलने वाली वाहनों पर अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए अफरा-तफरी मचा रहा. जदयू प्रखंड सत्येंद्र नारायन सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र राय व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शंभू शंकर भोला रवाना हुए.
चेतना सभा में मंचासीन सीएम व अन्य.
किसने क्या कहा
अध्यक्षता करते हुए डीएम राजीव रौशन ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है. सात निश्चय को लेकर सीतामढ़ी में हो रहा कार्य पूरे बिहार के लिए अनुकरणीय है. सभी के सहयोग से हीं सात निश्चय को पूरा किया जा सकता है. वे जिले के विकास व सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं.
शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि चुनाव के वक्त अपने किये गये वादे को महागंठबंधन सरकार सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा कर रही है. एक सर्वे के अनुसार 40 से 70 प्रतिशत लोग शराब की लत के शिकार थे. मद्य निषेध कानून एक क्रांतिकारी एलान है. सामाजिक सहयोग से हीं किसी नियम को पूरी तरह कारगर किया जा सकता है. कानून को सभी लोग मिल कर अपनी ताकत दें. यह आने वाले पीढ़ी के भविष्य की क्रांति है. आने वाले पीढ़ी को एक सशक्त बिहार मिलेगा.
पुलिस महानिदेशक पीके ठाकुर ने कहा कि बेलसंड ने स्वच्छता के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है. शराब बंदी एक सराहनीय कदम है. बंदी के बाद से समाज में शांति स्थापित हुई है. शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार व लोगों का जीवनशैली बेहतर हुआ है. बेलसंड व शिवहर में चालू वर्ष में कोई उग्रवाद की घटना नहीं हुई है. जबकि पिछले साल बेलसंड में चार व शिवहर में उग्रवाद की दो घटना हुई थी.
आपराधिक घटनाओं में काफी गिरावट आयी है. यह सब शराब बंदी व सात निश्चय का परिणाम है. शराब बंदी को लेकर स्थानीय एसपी हरि प्रसाथ एस की ओर से ठोस कार्रवाई की जा रही है. आम जनता के सहयोग से हीं किसी कानून को पूरी तरह अमलीजामा पहनाया जा सकता है.
मुख्य सचिव अंजनी कुमार ने कहा कि शराब बंदी के बाद लोगों की मानसिकता बदल गयी है. घर की खुशहाली वापस आ रही है. सालाना शराब में खर्च हो रहा 10 हजार करोड़ रुपया अब शौचालय समेत अन्य घरेलू कार्य में लोग खर्च कर रहे है. कुछ अभिभावक चंद रुपयों की खातिर अपने घर की महिला व लड़कियों का इस्तेमाल बॉर्डर पर शराब की हेराफेरी में कर रहे हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. आम लोग को भी पूरी तरह शराब बंदी को लेकर जागरूक रहना होगा. कानून की मदद करनी होगी. तभी सशक्त बिहार का निर्माण हो सकेगा.
राजद प्रदेश अध्यक्ष डा रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि बाढ़ के समय दूसरे जिला से संपर्क भंग रहने का कारण समाप्त करते हुये सीएम नीतीश कुमार ने कटौझा पुल व डुब्बा घाट पर पुल बना कर एक बड़ा काम किया है. जिले की जनता हमेशा उनकी सराहना करती रहेगी. सीतामढ़ी की तरह पूरे बिहार में सीएम ने पुल-पुलिया व सड़कों का जाल बिछा कर बिहार के विकास को गति दी है. शराब बंदी तो उनका ऐतिहासिक फैसला है. जितना सराहना की जाय कम है. समाज के सबसे पिछली पंक्ति में खड़े लोगों के घरों की खुशहाली भी शराब बंदी के बाद लौट रही है. पिता व पति को शाम ढ़लने के बाद घर में लौटते हीं भय का माहौल व्याप्त हो जाता था.
सोनबरसा विधानसभा में कई ऐसे परिवार हैं, जिनके घर की महिलाएं व लड़कियां नशा के आदि पिता व पति के आते हीं छुप जाती थी. अब मुस्कान के साथ स्वागत करती है. 18 से 22 साल तक के युवा अब शराब के नशे में बदमाशी नहीं कर रहे हैं. एक तरह से हर परिवार का सिरदर्द शराब बंदी के बाद से समाप्त हो गया है. मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र राम, खलील अंसारी, रामजीवन प्रसाद, कांग्रेस व राजद जिलाध्यक्ष क्रमश: विमल शुक्ला, शफीक खां, शिवहर कांग्रेस,
जदयू व राजद जिलाध्यक्ष क्रमश: मो अशद, रामएकबाल व सुनील कुमार दीपू मंचासीन थे. कार्यक्रम में संगठन सचिव रामेश्वर महतो, युवा जदयू जिलाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह, छात्र राजद जिलाध्यक्ष जवाहर यादव, प्रखंड राजद अध्यक्ष विक्रम कुमार के अलावा चंद्रजीत यादव, शिवशंकर शर्मा, ओम भारती, हरिओम शरण नारायण व मोविनुल हक समेत अन्य मौजूद थे.
संबोधित करते राजद नेता रामचंद्र पूर्वे व डीएम राजीव रौशन.
फरवरी से इंटरनेट सेवा : कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आने वाले समय में विद्यालय व महाविद्यालय में छात्रों की सुविधा के लिए इंटरनेट सेवा बहाल करने जा रहे हैं. तकनीक का जमाना आ गया है. सीएम ने हंसते हुए छात्रों को नसीहत देते हुए यह भी कहा कि इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल वे सिर्फ मनोरंजन के लिए न करें. सीएम के चुटीले अंदाज पर उपस्थित सभी लोग हंस पड़े. सीएम ने कार्यक्रम के दौरान ओडीएफ को लेकर डीएम राजीव रौशन की सराहना कई बार की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन