एक दिन में आये एक अरब रुपये

सीतामढ़ी : हजार-पांच सौ रुपये के करेंसी पर लगे प्रतिबंध के बाद गुरूवार को जिले के बैंकों में रिकार्ड एक अरब रुपये जमा किए गए. जानकारों के अनुसार जिले के इतिहास में शायद यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी रकम एक दिन में बैंकों में डाली गई है. यह रकम काली है या सफेद […]
सीतामढ़ी : हजार-पांच सौ रुपये के करेंसी पर लगे प्रतिबंध के बाद गुरूवार को जिले के बैंकों में रिकार्ड एक अरब रुपये जमा किए गए. जानकारों के अनुसार जिले के इतिहास में शायद यह पहला मौका है, जब इतनी बड़ी रकम एक दिन में बैंकों में डाली गई है.
यह रकम काली है या सफेद इसका आकलन बैंक बाद में कर सकती है, लेकिन गुरूवार को बैंक खुलने के साथ ही लोग हजार-पांच सौ की करेंसी लेकर बैंक पहुंचे. इस दौरान लोगों ने अपनी रकम बैंक स्थित अपने खाते में जमा कराई. वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने करेंसी का एक्सचेंज भी किया. देर शाम तक विभिन्न बैंक जमा राशि का लेखा-जोखा तैयार कर रहे है, लेकिन रात आठ बजे तक जो आंकड़े मिले है उसके तहत एक अरब रुपये बैंकों में जमा किए गए है. इसकी पुष्टि अग्रणी बैंक प्रबंधक चिरंजीवी झा ने की है. श्री झा ने बताया है कि एक दिन में एक अरब रुपये बैंकों में जमा होने की पूर्ण संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










