हास्य कवि सम्मेलन आज डीएम करेंगे उद‍्घाटन

Published at :08 Nov 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
हास्य कवि सम्मेलन आज डीएम करेंगे उद‍्घाटन

श्री सीतामढ़ी गोशाला में दो चरणों में कार्यक्रम कार्यक्रम की समीक्षा हुई सीतामढ़ी : हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री सीतामढ़ी गोशाला की ओर से मंगलवार को अखिल भारतीय विराट हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. बता दें कि श्री सीतामढ़ी गोशाला ने स्थापना के 124 वर्ष गौरव के साथ पूरे […]

विज्ञापन
श्री सीतामढ़ी गोशाला में दो चरणों में कार्यक्रम
कार्यक्रम की समीक्षा हुई
सीतामढ़ी : हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री सीतामढ़ी गोशाला की ओर से मंगलवार को अखिल भारतीय विराट हास्य-व्यंग्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है.
बता दें कि श्री सीतामढ़ी गोशाला ने स्थापना के 124 वर्ष गौरव के साथ पूरे कर लिये है. अब यह 125 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है. कार्यक्रम के प्रथम चरण में अपराह्न 4:30 बजे गोपाष्टमी वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होना है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसएसबी 51 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेट जय गोपाल नम: शुद्रा मौजूद रहेंगे. अध्यक्षता गोशाला के वरीय अध्यक्ष रामजी प्रसाद शर्मा करेंगे. रात्री आठ बजे से शुरू होने वाले कवि सम्मेलन का उद्घाटन सीतामढ़ी व शिवहर डीएम क्रमश: राजीव रौशन व राजकुमार करेंगे.
मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी हरि प्रसाथ एस सिरकत करेंगे. अध्यक्षता गोशाला के अध्यक्ष सह सदर एसडीओ संजय कृष्ण करेंगे. कवि सम्मेलन में मंच संचालन शंकर कैमूरी करेंगे.
इसमें वीर रस के कवि मध्य प्रदेश के डा कमलेश राज हंस, हास्य रस के कवि प्रतापगढ़ के दिनेश गुकज, वाराणसी के शलीम शिवालवी के साथ हीं गीत-गजल से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने के लिए इलाहाबाद की कवयित्री पूनम श्रीवास्तव शामिल होंगी.
सोमवार को कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. कार्यक्रम संयोजक सज्जन हिसारिया के आवास पर संपन्न बैठक में राजेश कुमार सुंदरका, प्रमोद हिसारिया, रमाशंकर प्रसाद, डा विजय सर्राफ, गणेश प्रसाद स्वर्णकार व नारायण अग्रवाल समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन