छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण

Published at :05 Nov 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
छठ व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण

सीतामढ़ी : लोक आस्था का महान पर्व छठ के शुभ अवसर पर नहाय-खाय के दिन शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक मिश्रा ‘शिशु’ के जानकी स्थान स्थित आवास पर एक सादे समारोह में दर्जनों महिला छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल व अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि व भाजपा […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : लोक आस्था का महान पर्व छठ के शुभ अवसर पर नहाय-खाय के दिन शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक मिश्रा ‘शिशु’ के जानकी स्थान स्थित आवास पर एक सादे समारोह में दर्जनों महिला छठ व्रतियों के बीच सूप, नारियल व अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया.

कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि व भाजपा के वरीय जिला उपाध्यक्ष प्रो उमेश चंद्र झा ने सामग्री का वितरण करते हुए कहा कि दुख, दरिद्रता व विभिन्न प्रकार के रोग को नाश की मनोकामना के साथ मनाया जाने वाला यह महान पर्व सदियों से प्रचलित व्रतों में सबसे कठिन व पवित्र है. अधिवक्ता मनमोहन कौशिक, ई मारूति नंदन व रंजीत शर्राफ ने कहा कि पूर्व के वर्षों की तरह इस वर्ष भी छठ घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की जायेगी.

वहीं प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद मिश्र उर्फ अधिकारी जी व समाजसेवी विजय मिश्रा ने इस कार्यक्रम की सराहना किये. मौके पर प्रधानाध्यापक मदनमोहन कुमार, वंशु, अमर, दीक्षित, सुमन दीक्षित, अंजनी कुमार, जगदीश मंडल, बबलू मिश्रा, जीशु मिश्रा, सुभाष तिवारी, मनोहर ठाकुर, जयंत, संतोष, केदार मंडल, पियूष शुक्ला, प्रभात ठाकुर, गोविंद ठाकुर, लाला मंडल, डाॅ गौतम पटेल, रौशन, रामभजन साह, गोपाल मंडल व लालबाबू मंडल समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन