झपट्टामार गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Published at :05 Nov 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
झपट्टामार गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

छीना गया झोला व अन्य सामान बरामद नवादा जिले का रहनेवाला है गिरफ्तार शंकर राजभर सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दीपक स्टोर गली से झपट्टामार गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक राहगीर से छीना गया झोला के साथ मोबाइल व बाइक की […]

विज्ञापन

छीना गया झोला व अन्य सामान बरामद

नवादा जिले का रहनेवाला है गिरफ्तार शंकर राजभर
सीतामढ़ी : नगर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को दीपक स्टोर गली से झपट्टामार गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से एक राहगीर से छीना गया झोला के साथ मोबाइल व बाइक की डिक्की खोलने में इस्तेमाल चाबी बरामद किया है. नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ा गया शंकर राजभर नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के ओलपुर गांव निवासी सीताराम राजभर का पुत्र है.
गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2.30 बजे सूचना मिली कि शहर में झपट्टामार गिरोह द्वारा एक व्यक्ति से झोला छीना गया है. सूचना पर तत्काल शहर के प्रमुख चौराहों व गली-मुहल्लों में चेकिंग शुरू कर दी गयी. इस क्रम में दीपक स्टोर गली में उक्त बदमाश को छीने गये झोला के साथ दबोच लिया गया. पकड़े गये युवक से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. मालूम हो कि पर्व-त्योहार को लेकर शहर में बढ़ी भीड़ का फायदा उठा कर गिरोह घटना को अंजाम देने के फिराक में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन