जहर देकर बच्ची को मार डाला

Published at :04 Nov 2016 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
जहर देकर बच्ची को मार डाला

थाना क्षेत्र के मनपौर गांव की घटना सौतेली मां व दादा ने मिल कर दिया घटना को अंजाम सीतामढ़ी/बेला : बेला थाना क्षेत्र के मनपौर गांव में बुधवार को एक चार वर्षीया बच्ची की जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृत बच्ची नुसरत गांव के ही मो नसीम की पुत्री थी. मृतका […]

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मनपौर गांव की घटना

सौतेली मां व दादा ने मिल कर दिया घटना को अंजाम
सीतामढ़ी/बेला : बेला थाना क्षेत्र के मनपौर गांव में बुधवार को एक चार वर्षीया बच्ची की जहर देकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृत बच्ची नुसरत गांव के ही मो नसीम की पुत्री थी.
मृतका की मां फरहद खातून का आरोप है कि ससुर मो महमूद एवं सौतन नुसरत खातून ने दवा के नाम पर जहर देकर उक्त घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद ससुर और सौतन घर बंद कर फरार है.
थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि मृत बच्ची की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरहद खातून ने बताया है कि पति मुंबई में मजदूरी करता है. वह यहां ससुर व सौतन के साथ अपनी पुत्री को लेकर रहती है.
उसकी पुत्री की तबीयत खराब थी. सुबह ससुर को दवा लाने के लिए भेजी थी. दोपहर दो बजे पुत्री को दरवाजे पर छोड़ कर वह स्नान करने चली गयी. वापस लौटी तो देखी उसकी पुत्री छटपटा रही थी.
इलाज के लिए वह पुत्री को लेकर निकल पड़ी, किंतु रास्ते में हीं उसकी पुत्री ने दम तोड़ दिया. वह मृत पुत्री को लेकर जब वापस लौटी तो देखी ससुर व सौतन घर में ताला बंद कर फरार है. बाहर दवा रखा था जिससे गंध निकल रहा था. आरोपितों ने पुत्री को दवा के बदले जहर देकर हत्या कर दी है. प्राथमिकी में फरहद ने बताया है कि उसका पति नुसरत खातून से दूसरी शादी की है. इसको लेकर उसने पूर्व में मुकदमा भी किया था, जिसमें बाद में समझौता के आधार पर सुलहनामा लग गया. बच्ची की हत्या को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन