विधायक व पार्षदों ने छठ घाटों का किया िनरीक्षण

पुपरी : सुरसंड विधायक सैयद अब्बु दोजाना ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने बुढ़नद नदी के घाट पर साफ-सफाई व रौशनी की व्यवस्था कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. विधायक मो दोजाना ने आवापुर पश्चिमी, मौलानगर, बिरौली व पुपरी […]
पुपरी : सुरसंड विधायक सैयद अब्बु दोजाना ने प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने बुढ़नद नदी के घाट पर साफ-सफाई व रौशनी की व्यवस्था कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. विधायक मो दोजाना ने आवापुर पश्चिमी, मौलानगर, बिरौली व पुपरी समेत अन्य गांवों में छठ घाटों का जायजा लिया. मौके पर सीओ लवकेश कुमार, बीडीओ नीरज कुमार रंजन, थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल, नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, विनोद स्वामी, रामनाथ राय, रामबाबू राय, मो जुही, संतोष कुमार, मो गुफ्फार, मो अंजूम समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










