गबन मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Sep 2016 4:36 AM
विज्ञापन
सीतामढ़ी/सुरसंड : भिट्ठा ओपी की पुलिस ने सोमवार की देर शाम नगर थाना के बरियारपुर गांव में छापेमारी कर पूर्व प्रधान शिक्षक कुमार विवेक को गिरफ्तार किया है. सुरसंड प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हनुमाननगर पोखर टोल में पदस्थापन के दौरान उक्त प्रधान शिक्षक ने स्कूल के भवन निर्माण में 10 लाख 45 हजार 295 रुपये […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी/सुरसंड : भिट्ठा ओपी की पुलिस ने सोमवार की देर शाम नगर थाना के बरियारपुर गांव में छापेमारी कर पूर्व प्रधान शिक्षक कुमार विवेक को गिरफ्तार किया है.
सुरसंड प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हनुमाननगर पोखर टोल में पदस्थापन के दौरान उक्त प्रधान शिक्षक ने स्कूल के भवन निर्माण में 10 लाख 45 हजार 295 रुपये की सरकारी राशि का गबन किया था. भिट्ठा ओपी प्रभारी मिहिर कुमार ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सरकारी राशि के उक्त गबन के मामले में शिक्षक को पकड़ा गया है.
इस संबंध में बीइओ रामसेवक राम ने 12 मई 2016 को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें कहा गया है कि उक्त प्रधान शिक्षक ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में स्कूल के नया भवन निर्माण के लिए 13 लाख 26 हजार की निकासी की थी. जांच में शिक्षक द्वारा निर्माण कराये गये भवन का एमबी वैल्यू मात्र दो लाख 80 हजार 705 रुपया पाया गया. जांच में यह भी पाया गया कि स्कूल परिसर से भवन निर्माण की कोई सामग्री भी उपलब्ध नहीं था. गिरफ्तार शिक्षक बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया बाजार का रहनेवाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










