सेविका-सहायिका की बहाली पर रोक

Published at :29 Aug 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
सेविका-सहायिका की बहाली पर रोक

डुमरा : नगर परिषद व नगर पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका व सहायिका की होनेवाली बहाली पर रोक लगा दी गयी है. बता दें कि शहरी क्षेत्रों में बहाली के लिए सेविका व सहायिका की अभ्यर्थियों से 25 जुलाई से 10 अगस्त तक आवेदन लिया गया था. खास बात यह कि शहरी क्षेत्रों में […]

विज्ञापन

डुमरा : नगर परिषद व नगर पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका व सहायिका की होनेवाली बहाली पर रोक लगा दी गयी है. बता दें कि शहरी क्षेत्रों में बहाली के लिए सेविका व सहायिका की अभ्यर्थियों से 25 जुलाई से 10 अगस्त तक आवेदन लिया गया था. खास बात यह कि शहरी क्षेत्रों में चयन के लिए संबंधित मार्गदिर्शिका ही विभाग द्वारा अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसी कारण आईसीडीएस के डीपीओ चंदन चौहान ने डुमरा के आलावा बैरगनिया, बेलसंड व जनकपुर रोड नगर पंचायत की सीडीपीओ को पत्र भेज उक्त आशय की जानकारी दी है.

बताया है कि नयी मार्गदर्शिका के प्रकाशन होने के बाद ही बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन