समोसा खाने के बाद बालक की मौत

Published at :26 Aug 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
समोसा खाने के बाद बालक की मौत

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे जंकशन पर गुरुवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब समोसा खाने के बाद एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी. वह पीलिया रोग से पीड़ित था. मां-बाप के साथ इलाज के लिए यहां आया था. मृतक अरफान बथनाहा थाना के पंथपाकड़ गांव निवासी मो शाहिद का पुत्र […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : स्थानीय रेलवे जंकशन पर गुरुवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी, जब समोसा खाने के बाद एक पांच वर्षीय बालक की मौत हो गयी.

वह पीलिया रोग से पीड़ित था. मां-बाप के साथ इलाज के लिए यहां आया था. मृतक अरफान बथनाहा थाना के पंथपाकड़ गांव निवासी मो शाहिद का पुत्र था. इलाज के लिए उसे निजी क्लिनिक में भरती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर नगर थाना के दारोगा सुमन कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच कर छानबीन की.
चिकित्सक ने पीलिया से ग्रसित बच्चे का समोसा खाने को मौत का कारण माना है. जानकारी के अनुसार, मो शाहिद अपने बीमार पुत्र को इलाज के लिए पत्नी के साथ आया था. रेलवे जंकशन पर सोनबरसा थाना के इनरवा गांव की एक महिला अपने छोटे पुत्र के साथ बैठी थी. उसने अपने पुत्र के साथ ही अरफान को भी समोसा खाने को दिया. समोसा खाने के बाद अरफान की हालत बिगड़ने लगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन