दुरुस्त हुई सदर अस्पताल की लाइटिंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Aug 2016 3:25 AM (IST)
विज्ञापन

सीतामढ़ी : सदर अस्पताल में लाइटिंग के नाम पर प्रतिदिन 7200 खर्च होने के बावजूद लाइटिंग दुरुस्त नहीं रहती थी. जब इस पर प्रभात खबर की नजर पड़ी तो अगले दिन गत बुधवार को प्रभात खबर में ‘रोजाना 7200 खर्च, फिर भी रहता अंधेरा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई. इसका असर रहा कि अगले दिन […]
विज्ञापन
सीतामढ़ी : सदर अस्पताल में लाइटिंग के नाम पर प्रतिदिन 7200 खर्च होने के बावजूद लाइटिंग दुरुस्त नहीं रहती थी. जब इस पर प्रभात खबर की नजर पड़ी तो अगले दिन गत बुधवार को प्रभात खबर में ‘रोजाना 7200 खर्च, फिर भी रहता अंधेरा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई.
इसका असर रहा कि अगले दिन सुबह से ही जेनेरेटर संवेदक बिजली मिस्त्री के साथ पूरे अस्पताल में घूम-घूम कर बल्ब व तार ठीक करते नजर आये. सात को देखा गया कि जहां एक रोज पूर्व अंधेरा पसरा था, अब वहां दुधिया रोशनी की चकाचौंध है. जायजा लेने के दौरान देखा गया कि कई अस्पताल कर्मी समेत कई रोगी के परिजन भी प्रभात खबर की सराहना कर रहे थे.
अस्पताल गेट के बाहर जांच घर संचालक शैलेंद्र ठाकुर, दवा दुकानदार पप्पू कुमार व मुन्ना कुमार समेत कई चाय-पान के दुकानदार भी यही कह रहे थे कि खबर नहीं छपती तो शायद अस्पताल परिसर रोशनी की व्यवस्था नहीं सुधरती.
लो वोल्टेज से परेशानी : उक्त लोगों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति की लचर व्यवस्था से निजात नहीं मिल रही है. इस सड़ांध गर्मी में भी लगातार बिजली नहीं रहती है.
सबसे बड़ी परेशानी लॉ वोल्टेज के चलते हो रही है. लो वोल्टेज के चलते एक ओर जहां बल्ब का फिलामेंट चलता है तो दूसरी ओर पंखे नहीं चलते है. बार-बार के शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है. कई परिजनों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी विभिन्न वार्डों में भरती मरीजों को होती है. परिजन तो इधर-उधर घुम-टहल कर अपना काम चला लेते हैं, पर मरीज को गरमी में नींद नहीं आती है.
सबसे दुखद है कि लाइन कटने के बाद जेनेरेटर से की जा रही आपूर्ति के समय भी वोल्टेज नहीं रहता है.
डीएस डाॅ पीपी लोहिया ने कहा कि जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या को लेकर संवेदक पूछताछ की जायेगी.
खबर छपने के बाद हरकत में आया विभाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










