जमीन विवाद में युवक की हत्या बाजपट्टी के बंगराहा गांव में हुई घटना

Updated at :08 Aug 2016 3:56 AM
विज्ञापन
जमीन विवाद में युवक की हत्या बाजपट्टी के बंगराहा गांव में हुई घटना

बाजपट्टी(सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव में शनिवार की रात भूमि विवाद में एक युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. रविवार की सुबह घर से पश्चिम रिंग बांध के पास से मृतक विनोद राय का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ पुपरी पंकज कुमार, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, […]

विज्ञापन

बाजपट्टी(सीतामढ़ी) : थाना क्षेत्र के बंगराहा गांव में शनिवार की रात भूमि विवाद में एक युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. रविवार की सुबह घर से पश्चिम रिंग बांध के पास से मृतक विनोद राय का शव बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ पुपरी पंकज कुमार, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, दारोगा उमाशंकर मांझी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में मृतक के पिता मनेटर राय के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें गांव के ही विकास कुमार, अभिषेक कुमार, रामचंद्र राय व मंजीत राय समेत छह को आरोपित किया गया है. मृतक के पिता ने पुलिस को बताया है कि भूमि विवाद को लेकर पूर्व में आरोपितों ने पुत्र की हत्या करने की धमकी दी थी.

चार नामजद सहित छह पर प्राथमिकी
रिंग बांध के पास मिला शव
गला दबाकर हत्या की आशंका
पूर्व में दी गयी थी हत्या की धमकी
बंगराहा गांव में युवक की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन