पुलिस को झेलना पड़ा लोगों का आक्रोश

Updated at :08 Aug 2016 3:55 AM
विज्ञापन
पुलिस को झेलना पड़ा लोगों का आक्रोश

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में शनिवार की रात नशे में धुत लोगों ने पूर्व मुखिया बिकाऊ महतो पर जानलेवा हमला किया. हमले में वे गंभीर रुप से घायल हो गये, जिसे इलाज के लिए पीएचसी डुमरा में भरती कराया […]

विज्ञापन

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

पूर्व मुखिया पर जानलेवा हमला
सीतामढ़ी : डुमरा थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव में शनिवार की रात नशे में धुत लोगों ने पूर्व मुखिया बिकाऊ महतो पर जानलेवा हमला किया. हमले में वे गंभीर रुप से घायल हो गये, जिसे इलाज के लिए पीएचसी डुमरा में भरती कराया गया है. हमलावरों ने गले से सोने का चेन, घड़ी व दो हजार रुपये भी छीन लिए. हल्ला करने पर आसपास के दर्जनों लोग जुट गये. हमलावरों में से एक संजीवन राय को दबोच लिया. सूचना मिलने पर डुमरा थानाध्यक्ष छोटन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर संजीवन राय को गिरफ्त में ले लिया. पूर्व मुिखया की पत्नी वर्तमान में मुखिया निर्वाचित हुई है. हमला के पीछे चुनावी रंजिश को कारण बताया जा रहा है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये हमलावर की ब्रेथलाइजर मशीन से जांच की गयी, जिसमें अल्कोहल की मात्रा पायी गयी. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उधर पूर्व मुखिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें संजीवन राय के अलावा चार अन्य को आरोपित किया है. पूर्व मुखिया ने बताया कि उक्त लोग हत्या की नियत से उनके ऊपर हमला किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन