... मंदिर में ज्योत जगावो मां

Updated at :08 Aug 2016 3:50 AM
विज्ञापन
... मंदिर में ज्योत जगावो मां

नगर के कोट बाजार में श्रावणी सिंघारा महोत्स व संपन्न श्री राणी सती दादी मंदिर में हुआ भव्य आयोजन सुहागिनों ने की पति व परिवार के दीर्घायु की कामना पाठ व भजन से बहती रही भक्ति रस की धारा सीतामढ़ी : नगर के कोट बाजार स्थित राणी सती दादी मंदिर में आयोजित श्रावणी सिंघारा महोत्सव […]

विज्ञापन

नगर के कोट बाजार में श्रावणी सिंघारा महोत्स व संपन्न

श्री राणी सती दादी मंदिर में हुआ भव्य आयोजन
सुहागिनों ने की पति व परिवार के दीर्घायु की कामना
पाठ व भजन से बहती रही भक्ति रस की धारा
सीतामढ़ी : नगर के कोट बाजार स्थित राणी सती दादी मंदिर में आयोजित श्रावणी सिंघारा महोत्सव शनिवार की रात श्रद्धा और विश्वास के साथ संपन्न हो गया. पूजनोत्सव का शुभारंभ पाठ से हुआ. सिंधारा महोत्सव में सुहागिन महिलाएं अपने पति और परिवार के दीर्घायु की कामना के लिए दादी को प्रसन्न करने के लिए दादी का मनुहार करती हैं
मेहंदी लगाती हैं और श्रृंगार करती हैं. सुहागिन महिलाएं ‘सरब सुहागण मिल मंदिरये में आई, दादी जी क हाथ रचाई जी या मेहंदी’, ‘जगदंबे, अंबे, नारायणी मोह, शरण लगावो मां, सूझत नाही कुछ मन मंदिर में ज्योत जगावो मां’ आदि सुंदर और मीठे भजनों के दादी को सावन का झूला झूला कर मनुहार कर रही थी. फिर दादी की पूजा अर्चना की गयी. पाठ व भजन में भक्ति रस की धारा बहती रही. पूरे मंदिर परिसर व नगर का भक्तिमय माहौल बना रहा. मंदिर माता सती के जयकारे से आनंदित होता रहा. पूजा अर्चना पंडित मदन लाल शर्मा ने की. इससे पूर्व मंदिर परिसर व दादी जी के गर्भगृह को रंगीन बल्बों व फूलों से सुसज्जित किया गया.
भक्तों में प्रसाद का वितरण : आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश कुमार सुंदरका ने बताया कि दादी का श्रृंगार फूल मालाओं से कर श्री राणी सती दादी की महाआरती की गयी. भक्तों ने सुख, शांति समृद्धि की देवी का दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. पूजा के समापन के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
महोत्सव को सफल बनाने में अध्यक्ष राजकुमार जालान, सचिव संजय मस्करा, रेखा मोहता, मनीषा लच्छीरामका, अरविंद जालान, दीपक बंसल, सुधा जालान, कृष्ण कुमार मस्करा, श्वेता सिकारिया, अनीता जालान, नीता अग्रवाल, सुनीता सर्राफ समेत अनेक दादी भक्तों ने योगदान दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन